IAS Success Story: 12वीं के बाद रिश्तेदार डाल रहे थे शादी करने का दबाव लेकिन वानमती ने किसी की नहीं सुनी. वे अपने लक्ष्य में जुटी रहीं और IAS अफसर बनकर मिसाल पेश की.
IAS Success Story: Î nanhe पर आप हर दिन IAS अधिकारियों के संघर्ष की कहानी से रूबरू होते हैं. आज भी एक ऐसी ही युवती की कहानी हम आपको बताएंगे, जिसके घर के आर्थिक हालात बचपन में बेहद खराब थे. यहां तक कि स्कूल जाने की उम्र में पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें अपने घर के काम यानी कि पशु-पालन में हाथ बांटना पड़ता था. इस युवती का नाम है सी.वनमती. वनमती खुद भी बचपन में भैंस चराने जाया करती थीं. इन हालातों में भी उन्होंने न केवल पढ़ाई पूरी की बल्कि IAS अफसर बनकर एक मिसाल पेश की है. आइए जानते हैं कैसे बनाया उन्होंने नामुमिकन को मुमिकन.
![]() |
| C Vanmati |
सी.वनमती केरल के इरोड जिले से ताल्लुक रखती हैं. वह एक बेहद साधारण परिवार से हैं, जिनके यहां पशुओं को पालने का काम होता था. वनमती भी पशुओं को चारा खिलाती थीं. साथ-साथ भैंस चराने जाया करती थीं, लेकिन वो पढ़ने में अच्छी थीं. इसलिए वे अपने घर के हालात पढ़ाई से बदलना चाहती थीं.
12वीं के बाद था शादी का दबाव
12वीं के बाद वनमती पर शादी का दबाव पड़ने लगा था. उनके नाते-रिश्तेदार उनसे शादी करने की बात कहते थे. इसी दौरान उन्होंने गंगा यमुना सरस्वती नाम का सीरियल देखा, जिसमें नायिका IAS ऑफिसर होती है. बस उसके बाद से ही वनमती ने ये तय कर लिया था कि उनको भी IAS अफसर बनना है.
UPSC की तैयारी शुरू की
आईएएस की तैयारी शुरू करने से पहले वे अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थीं. उन्होंने कंप्यूटर ऐप्लीकेशन में PG किया फिर घर का खर्चे में मदद करने के लिए एक प्राइवेट बैंक में नौकरी भी कर ली. इसके बाद वे घर में मदद देने लगी थीं, लेकिन वे अपना लक्ष्य नहीं भूलीं. इसलिए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.
इंटरव्यू के दिन पिता थे एडमिट
इंटरव्यू से ठीक दो दिन पहले ही सी. वनमती के पिता बीमार हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अपने पिता की देखभाल करते हुए ही वनमती ने इंटरव्यू दिया.
दूसरी बार में मिली सफलता
वनमती ने जब यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की तो पहली बार में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. वे डटी रहीं. इसका नतीजा ये हुआ कि आखिरकार साल 2015 में उन्हें सफलता मिल ही गई. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर लिया था.
IAS Success Story: पिता DTC में बस चालक ! IAS बनने पर ऐसा था पिता का रिएक्शन ? -----
TIP -
नई दिल्ली (CUET 2022, CUET Exam Tips). नई शिक्षा नीति 2020 (New Education Policy 2020) को लागू करने के लिए एजुकेशन सिस्टम में कई बदलाव किए जा रहे हैं. हायर एजुकेशन में भी इन बदलावों को लागू किया जा रहा है. अब से केंद्रीय यूनिवर्सिटी व कई प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन हासिल करने के लिए सीयूईटी परीक्षा (CUET UG 2022) को अनिवार्य कर दिया गया है.
सीयूईटी परीक्षा का फुल फॉर्म सेंट्रल यूनिवर्सिटीज एंट्रेंस टेस्ट है. इस साल से यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए सीयूईटी परीक्षा देना जरूरी है. सीयूईटी यूजी परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी किया जा चुका है. जुलाई-अगस्त में होने वाले इस एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करते समय आपको कई बातों का ख्याल रखना होगा. जानिए सीयूईटी 2022 परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स (CUET Exam Tips).
CUET की तैयारी में काम आएंगे ये टिप्स
सीयूईटी परीक्षा को अन्य एंट्रेंस एग्जाम से कम मानने की गलती नहीं करनी चाहिए. इसकी तैयारी करने के लिए भी आपको अपना 100 प्रतिशत देना होगा.
- CUET सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह से समझ लें.
- एग्जाम की तैयारी के लिए जरूरी किताबें खरीद लें और अपने नोट्स खुद बनाएं.
- सिलेबस कंप्लीट करने के लिए सीयूईटी मॉक टेस्ट जरूर दें.
- सीयूईटी परीक्षा की तैयारी करने के लिए एक स्ट्रैटेजी बनाएं.
- सीयूईटी की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से जुड़ी हर जरूरी डिटेल चेक करें.





No Scam & Dirty Comments Allow Here